चकरभाटा सिंधी समाज ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के भ्राता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..

One bharat national news

चकरभाटा  सिंधी समाज ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के भ्राता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


बिलासपुर/चकरभाटा: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्हा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी के ज्येष्ठ भ्राता, स्वर्गीय श्री भुलऊं प्रसाद कौशिक जी के निधन पर आज आयोजित ‘पगड़ी रसम’ (दशगात्र कार्यक्रम) में चकरभाटा के सिंधी समाज ने आकर  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस शोक सभा और पगड़ी रसम कार्यक्रम में चकरभाटा के पूजनीय संत साईं लाल दास साहेब जी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। संत साहेब ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश फूटानी जी, श्री मनोहर लाल मलघानी जी सहित समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त कौशिक परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश फूटानी जी ने कहा कि स्वर्गीय भुलऊं प्रसाद कौशिक जी का जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
“हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और माननीय धरमलाल कौशिक जी एवं उनके पूरे परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से अपनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *