बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जन्मजयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने  अम्बेडकर चौक मे उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित …

One bharat national news

बिलासपुर/बिलासपुर जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को अम्बेडकर मे डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जन्म जयंती के अवसर पर उनको पुष्पांजलि अर्पित क़र उनको याद किया गया, बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा जी ने बताया कि,
डॉ भीमराव अम्बेडकर जी भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा थे। भारतीय संविधान की रचना मे उनका अमूल्य एवं सार्थक योगदान है!

वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून बने! डॉ भीमराव अंबेडकर एक असाधारण रूप से शिक्षित व्यक्ति थे, जिनके पास 32 डिग्रियाँ थीं। उन्होंने बंबई विश्वविद्यालय से बी.ए., कोलंबिया विश्वविद्यालय (न्यूयॉर्क) से एम.ए. और पी.एच.डी.की डिग्री हासिल की,
डॉ अम्बेडकर जी को 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
बिलासपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री जी ने बताया कि, बाबा भीमराव जी ने छुआछूत के खिलाफ, मूकनायक (1920) और बहिष्कृत भारत (1927) जैसी पत्रिकाएं शुरू कीं।




भारत के संविधान के जनक के रूप में, उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित किया। हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति और तलाक के समान अधिकार देने की वकालत की। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो: यह उनका प्रसिद्ध नारा था, जो दलितों को सशक्त बनाने का आधार बना।


उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डी.एससी. तथा ग्रेज़ इन (लंदन) से बैरिस्टर-एट-लॉ की प्रतिष्ठित डिग्रियाँ हासिल कीं।
पूर्व शहर अध्यक्ष श्री विजय पाण्डेय जी ने बताया कि बाबा साहब अम्बेडकर जी ने भारी सामाजिक भेदभाव के बावजूद शिक्षा प्राप्त की और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया
कार्यक्रम के संयोजक जफर अली जी ने बताया कि वे एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे, उक्त कार्यक्रम मे अभय नारायण राय,राकेश शर्मा,विनोद साहू, इब्राहिम खान,जीतेन्द्र पाण्डेय,सीमा घृतेश, हरीश तिवारी, राजेश जायसवाल,चंद्रहास केशरवानी,माधव उत्तलवार,विजय हरर्मेंद शुक्ला,दुबे,जसबीर गुमबर,संतोष पीपलवा, दीपक राचलवार,प्रियंका यादव, स्वर्णा शुक्ला, अन्नपूर्णा,शुभलष्मी ,गौरव ऐरी,डॉ राहुल सिंह,मो अयूब, हेरि डेनियल, वीरेंद्र सारथी, करम गोरख, राकेश केसरी, कौशिक धर,गणेश रजक, नरेंद्र कामटे, मुशीर खान,विनोद शर्मा, सुरेंद्र तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *