One bharat national news
महिला संबंधित मामलों में सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई,,,आरोपी को किया गिरफ्तार..

गिरफ्तार आरोपी-
सूरज कुमार सोनी पिता सुहाराम सोनी उम्र 33 साल निवासी ग्राम झलमला सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया/पीडिता द्वारा, आरोपी सूरज कुमार सोनी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना एवं अश्लील फोटो विडीयो को सोशल मिडीया में अपलोड करने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में पीडिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी सूरज कुमार सोनी पिता सुहाराम सोनी उम्र 33 साल निवासी ग्राम झलमला सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को विधिवत कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।