चोरी की बकरी-बकरा खरीदकर.. काटकर बेचने वाले आरोपी पुलिस के शिकंजे में..

One bharat national news

चोरी की बकरी-बकरा खरीदकर.. काटकर बेचने वाले आरोपी पुलिस के शिकंजे में..

बिलासपुर: थाना चकरभाठा पुलिस ने ग्राम सेवार और सारधा में हुई बकरी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 15.03.2026 को क्षेत्र से कुल 37 नग (16 बकरा, 15 बकरी, 06 पट्ठी) चोरी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान (25 वर्ष), निवासी चिल्हाटी को गिरफ्तार कर लिया है।

विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी रहीस चोरी के मवेशियों को खरीदकर अपनी दुकान में काटकर बेचता था। आरोपी ने 10 नग बकरी-बकरा खरीदना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकल, तराजू, काटने के औजार और बिक्री की रकम जप्त की है, जिसकी कुल कीमत ₹63,000 आंकी गई है।

पूर्व की कार्रवाई:

इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों, हेमराज उर्फ हेमू और नजीर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत ₹77,000 थी। आरोपी रहीस को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *