One bharat national news
वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में जुआ पर पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही, मालिक समेत 8 गिरफ्तार, 3.80 लाख नकद सहित 5 कार 11 मोबाईल जब्त
बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में दबिश दी। छापेमारी के दौरान फार्म हाउस मालिक मनीष शर्मा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुए का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने वहां मौजूद आरोपियों को नगदी दांव पर लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा।सीएसपी सिविल लाइन और SDOP Kota ने सभी को ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तार कर लिया है ।

1.रोशन सिंह उम्र 38 साल निवासी ओमनगर थाना सिविल लाइंस बिलासपुर
2 मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी चौक थाना सिविल लाइंस 982
3 विकास सिंह निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला
4 मनीष शर्मा शर्मा उम्र 42 साल विद्या नगर तारबहार
5 नीरज शर्मा शर्मा उम्र 42 साल निवासी विद्या नगर थाना तारबहार
6 दीपक अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी रामा लाइफ सिटी सकरी
7 चंद्रकिशन अग्रवाल निवासी तखतपुर बिलासपुर
8. मयंक सोनकर उम्र 20 साल निवासी नया बस स्टैंड तिफरा

जप्ति सामग्री
नगद राशि 3,80000/-
मोबाइल 11 नग
चार पहिया वाहन 05
कुल जुमला किमत 4000000/-