सकरी पुलिस की तत्वरित कार्रवाई.. लूटपाट एवं झपटमारी करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार..

One bharat national news

सकरी पुलिस की तत्वरित कार्रवाई.. लूटपाट करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर/सकरी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने झपट मारी करने वाले को आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी शुभम यादव एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को सकरी पुलिस ने पकड़ लिया है आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया T4X मोबाइल कीमती लगभग ₹6000 घटना में प्रयुक्त एक्टिवा एवं एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।



दिनांक 31.05.2026 को मुखबिर सूचना पर सकरी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी एक्टिवा से भागने का प्रयास करने लगे, इसी दौरान वाहन से गिर गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।



पूछताछ में आरोपियों ने दिनांक 20.05.2026 को लोखंडी ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल झपटमारी करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *