व्यापार विहार में व्यापारी से दिनदहाड़े   लूट.. व्यापारी के पास से कैश से भरा बैग ले भागे बदमाश..सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात..

One bharat national news

व्यापार विहार में व्यापारी से दिनदहाड़े लूट.. व्यापारी के पास से कैश से भरा बैग ले भागे बदमाश ,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

बिलासपुर/बिलासपुर शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक सवारों की पूरी वारदात की घटना जांजगीर जिले के नवागढ़ क्षेत्र निवासी व्यापारी उमेश कुमार साहू बिलासपुर के व्यापार विहार थोक मंडी खरीदारी के सिलसिले में पहुंचे थे। व्यापारी ने बताया कि वह लहसुन, मिर्च, आलू और अन्य कृषि उत्पादों का व्यापार करते हैं और इसी सिलसिले में बड़ी रकम लेकर बाजार आए थे।

खरीदारी के बाद वे आगे का सामान लेने जा रहे थे, तभी अंडा चौक के पास अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश काफी देर से व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। मौका मिलते ही उन्होंने व्यापारी के हाथ में मौजूद रुपयों से भरा बैग झपट लिया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि व्यापारी कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना के बाद घबराए व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बैग में करीब 3 लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जो व्यापारिक लेन-देन के लिए लाए गए थे।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कराई। साथ ही घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है। संदिग्धों की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस कर रही है।दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने एक बार फिर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *