डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मनाएगी “बलिदान दिवस”स्थान: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैंड..

One bharat national news

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मनाएगी “बलिदान दिवस”स्थान: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैंड

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून को “बलिदान दिवस” के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को प्रातः 8:30 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम में अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक तथा धरमजीत सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी भाजपा, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा उनके राष्ट्रसेवा, एकात्मता और राष्ट्रीय एकता के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
समय: प्रातः 8:30 बजे
दिनांक: 23 जून 2026
स्थान: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैंड,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *