पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूली करने वाले आरोपी तारबहार पुलिस के गिरफ्त में..

One bharat national news

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूली करने वाले आरोपी तारबहार पुलिस के गिरफ्त में

तीन आरोपियों के विरुद्ध नामजद हुआ था एफ आईं आर ,
मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

नाम आरोपी- 1. सुमीत कुमार देवांगन पिता अशोक कुमार देवांगन उम्र 36 साल सा. देवांगन मोहल्ला चांपा जिला जांजगीर चांपा छ.ग

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रूपेश पटेल निवासी मोहदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.06.2026 को यह अपने निजी काम से बिलासपुर आया था तब इसके दो महिला दोस्तों के साथ वाद विवाद होने पर तीनो थाना तारबाहर आये हुये थे|प्रार्थी द्वारा डर से अपने दोस्त सचिन मेहर को फोन किया कि कुछ विवाद के कारण थाना आया हुआ हूँ तब इसका दोस्त सचिन मेहर ने व्यापार विहार बिलासपुर निवासी सुमित देवांगन को बताया जिसका फायदा उठाते हुये सचिन मेहर एवं सुमित देवांगन द्वारा प्रार्थी के घर पर फोन करके पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर पांच लाख रूपये की मांग किये जाने पर डर कर प्रार्थी के घर वालो द्वारा एक लाख रूपये सुमित देवांगन के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिये और उसके बाद उनके द्वारा लगातार चार दिनो से बकाया पैसा चार लाख रूपये को देने के लिये फोन से धमकी दे रहे है

सुमित देवांगन से एक लाख रूपये के संबंध में पूछने पर बताया कि उक्त रकम को अन्य आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया|प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत  कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली  गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम तैयार कऱ तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सुमित देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ  करने पर  एक लाख रूपये प्रार्थी के घर वालो से अपने खाते में लेना और उस रकम को पुनः अन्य आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर देना बताया है |आरोपी सुमित देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायकि रिमांड पर भेजा गया है |
प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिनकी पता तलाश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *