One bharat national news
तुरकाडीह चौक में तलवार लहरा कर आम जनता को परेशान करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी
दयाशंकर लोनिया पिता शोभाराम लोनिया उम्र 32 साल निवासी लोनियापारा ग्राम घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर

विवरण: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा, थाना कोनी क्षेत्र में दिनांक 10.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक व्यक्ति अपने पास तलवार रखकर आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशान कर रहा है सूचना पर तत्काल थाना कोनी प्रभारी विवेक कुमार पांडे के दिशा निर्देश पर पेट्रोलिंग एवं हमराह स्टाफ रवाना होकर तत्काल घटना स्थल तुरकाडीह चौक पहुंचा जहां पर दयाशंकर लोनिया नाम का व्यक्ति अपने पास तलवार रखकर आसपास आने जाने वाले व्यक्ति को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान दयाशंकर लोनिया अपना अपराध कबूल किया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया