One bharat national news
कोटा पुलिस की अनूठी पहल: साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों का पालन करने,स्कूल से लेकर चौक तक दिया संदेश

बिलासपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना अभियान के तहत जिले में नशा’ विरुद्ध और ‘प्रहार अभियान’ के तहत कोटा पुलिस ने सोमवार को साइबर अपराधों और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल से लेकर चौक तक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत ग्राम नवागांव के हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर ठगी के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की सलाह देते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया।

साथ ही कोटा स्थित नाका चौक में आम जनों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहित कुमार सोनकर सहित कोटा पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि साइबर अपराधों पर रोक लगाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सके।