नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक..

One bharat national news

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक

उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2026/ आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत की सफल तैयारी एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से जिला न्यायालय कांकेर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार टामक की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बैंकों से संबंधित न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम संख्या में निराकृत कराने पर विशेष बल दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में समझौते की संभावना है, उनकी सूची शीघ्र तैयार कर संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत करें, ताकि पक्षकारों को समय पर सूचना एवं नोटिस जारी किए जा सके। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन सहित राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *