थाना सिरगिट्टी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी करने वाले 07 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार  ..

One bharat national news

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी करने वाले 07 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार



     आरोपियो के नाम:-
1. उज्जवल कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 20 साल निवासी राम मंदिर चौक तिफरा थाना सिरगिटटी
2. आशीष प्रमाणित उर्फ आशु पिता दिलीप प्रमाणित उम्र 22 साल निवासी शिव विहार कालोनी रोड नयापारा काला रोड  थाना सिरगिटटी
3. रिजवान खान पिता स्व ईलियास खान उम्र 21 साल निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा सामुदायिक भवन के पास थाना सिरगिटटी
4. मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल पिता मोह. मोबिन उम्र 24 साल निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी
5. अभिषेक साहू पितास्व मिलापराम साहू उम्र 34 साल निवासी शांति नगर तिफरा शांति नगर तिफरा थाना सिरगिटटी
6. प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू पिता शिवकुमार पाण्डेय उम्र 34 साल निवासी जरौधा थाना तखतपुर
7. नीलकमल केंवट उर्फ नीलू पिता भेषजलाल केंवट उम्र 24 साल निवासी जरौधा थाना तखतपुर



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों तथा अड्डेबाजों , नशाखोरी पर कार्यवाही करने हेतु उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं  नगर पुलिस अधीक्षक  सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस व बीट आरक्षको द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र व चिन्हाकिंत अड्डेबाजी स्थान सतत चेकिंग के दौरान 07 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को विधि अनुसार कार्यवाही हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक शांति में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो की सूचना तत्काल पुलिस को दे ऐसे असामाजिक त़त्वो के विरुद्ध आगे भी प्रभारी एवं कठोर कार्यवाही सिरगिटटी पुलिस की निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *