One bharat national news
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए.. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल सामान्य स्थिति में बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके साथ ही, राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी रायपुर और बिलासपुर का मौसम: रायपुर और बिलासपुर में गुरुवार को सुबह से कभी धूप तो कभी छाए छा रहता था फिर हाल बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बिलासपुर में दोपहर से ही हल्की बारिश जारी है
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और इसके संभावित रूप से मजबूत होने के प्रभाव से अगले दो तीन दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्र में मानसून सक्रिय रह सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की सलाह
भारी बारिश और वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी जाती है।