अरपा नदी में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत..SDRF व पुलिस टीम की संयुक्त रेस्क्यू .. घंटों मशक्कत के बाद मिला शव..परिवार में शोक की लहर..

One bharat national news

अरपा नदी में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत..SDRF व पुलिस टीम की संयुक्त रेस्क्यू .. घंटों मशक्कत के बाद मिला शव..परिवार में शोक की लहर

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ापारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ 14 वर्षीय बालक सौरभ, निवास जबड़ापारा  की अरपा नदी में डूबने से मौत गई। घर वालों को जैसे ही सौरभ की मौत की सूचना मिली घर में मातम छा गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बालक सौरभ सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। खेलने के दौरान वह अरपा नदी के समीप पहुँच गया और अनहोनी वश गहरे पानी में समा गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा घटना की सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी गई।

तत्परता से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन:

सूचना प्राप्त होते ही सरकंडा पुलिस टीम बिना किसी विलंब के घटनास्थल पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया।

SDRF की टीम ने मोटर बोट और गोताखोरों की मदद से नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी की गहराई और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने कई घंटों तक लगातार खोजबीन जारी रखी।



कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 10 फीट गहरे पानी से बालक सौरभ के शव को सकुशल बाहर निकाला गया।
SDRF जवानों द्वारा शव को बरामद कर सरकंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (PM) हेतु भेज दिया है तथा मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी प्रक्रिया व जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रशासन इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है एवं नागरिकों से अपील करता है कि वे बच्चों को नदियों व गहरे जलाशयों के पास अकेले न जाने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *