One bharat national news

रायपुर (वन भारत नेशनल न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ में नगर निगम के लिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर नगर निगम से महिला सामान्य के लिए आरक्षित किया गया। बिलासपुर नगर निगम OBC के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित की गई। दुर्ग नगर निगम OBC महिला के लिए आरक्षित, चरौदा भी OBC के लिए आरक्षित की गई। रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए आरक्षित। अंबिकापुर नगर निगम ST के लिए आरक्षित किया गया।
यहां देखें 14 नगर निगमों का आरक्षण वर्ग विवरण:
SC (अनुसूचित जाति): 2 सीटें (1 महिला)
ST (अनुसूचित जनजाति): 1 सीट
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 4 सीटें (3 महिला)
सामान्य वर्ग: 7 सीटें (3 महिला)
14 नगर निगमों में आरक्षण का विवरणः
- रायपुरः सामान्य महिला
- बीरगांवः सामान्य महिला
- दुर्ग: OBC महिला
- भिलाई: OBC
- भिलाई चरौदाः OBC
- बिलासपुरः OBC
- कोरबा: सामान्य महिला
- धमतरीः सामान्य
- रायगढ़: SC
- अंबिकापुर: ST
- रिसाली: SC महिला
- चिरमिरीः सामान्य
- जगदलपुरः सामान्य
- राजनांदगांव: सामान्य
इस बार रायपुर, कोरबा और बीरगांव नगर निगम में सामान्य वर्ग की महिलाएं महापौर पद के लिए दावेदारी करेंगी।