किरण सिंह देव फिर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…

One bharat national news

किरणसिंह देव ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी ने आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाए रखने का निर्णय लिया है। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि किरणसिंह देव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

किरणसिंह देव ने अपने चयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और राज्य में पार्टी की स्थिति को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- भाजपा में चुनाव पारदर्शिता से होते है

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा, “किरण सिंहदेव ने छात्र राजनीति से पार्टी के उच्च पदों तक की यात्रा तय की है। उनका नाम संगठन में एकजुटता और कर्मठता का प्रतीक है।” उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में चुनाव पारदर्शिता से होते हैं, जबकि कांग्रेस में नेतृत्व का नाम बंद लिफाफे में आता है।