बिलासपुर: महापौर और पार्षद के शपथ ग्रहण समारोह.. शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

One bharat national news

बिलासपुर- नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभी 70 वार्ड के पार्षद 28 फरवरी यानी आज सुबह 11 बजे पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे,इसके अलावा केंद्रीय आवासन और शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू,उप मुख्यमंत्री अरूण साव,विधायक अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगढ़ उपस्थित रहेंगे।

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में बिलासपुर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए श्रीमती एल.पद्मजा पूजा अशोक विधानी निर्वाचित हुई है। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती एल पद्मजा पूजा अशोक विधानी समेत सभी 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद गण शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *