One bharat national news

दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (23 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन युवक मयंक यादव, आयुष यादव और हर्ष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को होली के दिन ऋचा अपने दोस्तों के साथ राजनांदगांव स्थित एक ढाबे में खाना खाने जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग बाईपास रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऋचा को सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीन युवक घायल हो गए जिनका भी इलाज बाईपास टोल के समीप आरोग्यं अस्पताल में जारी है। तीनों आईसीयू में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। तीनों के सिर में हाथ में पैर में और पसली में गंभीर चोटें आई है