One bharat national news

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज बिलासपुर के द्वारा तखतपुर में महिला कुर्मी समाज की बैठक एवं सम्मान समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित नारी शक्तियों का सम्मान किया गय कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्रीमती ललिता संतोष कश्यप जिला पंचायत उपाध्यक्ष अध्यक्षता श्रीमती प्रीति पाटनवार महिला जिलाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्याम मूरत कौशिक जिलाध्यक्ष, बी आर सिंगरौल संरक्षक, लक्ष्मी कांत कौशिक कार्यकारी अध्यक्ष, पदुम पाटनवार संरक्षक,ज्योति सिंगरौल उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा कश्यप कोषाध्यक्ष, हेमंत कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर एवं डा वर्षा कौशिक ब्लॉक अध्यक्ष महिला कुर्मी समाज तखतपुर के साथ सभी गणमान्य समाजगढ़ मौजूद था

साथ ही साथ नगर इकाई तखतपुर का विस्तार किया गया जिसमें अध्यक्ष रमा कश्यप द्वारा आरती कश्यप संगीता कश्यप को उपाध्यक्ष, भुनेश्वरी कश्यप को सचिव हेमलता कश्यप को कोषाध्यक्ष एवं पूनम कश्यप को संगठन सचिव नियुक्त किया गया महिला कुर्मी समाज नगर इकाई की बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर अध्यक्ष रमा कश्यप के निवास निगार बंद रोड तखतपुर में किया गया। बैठक में नगर इकाई का विस्तार किया गया तथा समाज में महिलाओं के प्रति व्याप्त कुरीतियों एवं रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करने हेतु जनजागरण अभियान चलाने एवं इसके लिए महिलाओं को स्वयं ही आगे आने हेतु आव्हान किया गया।

तथा संगठन को और भी मजबूत से गांव गांव तक विस्तारित करने व शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार व्यवसाय पर काम करने का संकल्प पारित किया गया।


इस अवसर पर सम्मान समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, जनपद सदस्य रंजना तुलसी कौशिक छतौना, सरपंच राधिका राकेश कौशिक छतौना सहित महिला कुर्मी समाज के पदाधिकारियों समाज सेविकाओं को शाल एवं महापुरुषों की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को मुख्य रूप से ललिता संतोष कश्यप,श्याम मूरत कौशिक, बी आर सिंगरौल, प्रीति पाटनवार, रमा कश्यप,पदुम पाटनवार, लक्ष्मी कांत कौशिक, ज्योति सिंगरौल, गायत्री कौशिक, शशि कश्यप, आराधना कश्यप, हेमंत कश्यप, तुलसी कौशिक, जयप्रकाश कौशिक, विकास कौशिक, अश्लेखा कश्यप, डा वर्षा कौशिक, राधिका राकेश कौशिक सरपंच ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कौशिक, रूपेश कश्यप, प्रियंका कश्यप, प्रतिभा कश्यप, शकुन कौशिक, कालिंदी कश्यप, शीतला बाई, संगीता कश्यप, सरोज कश्यप, चंचल कश्यप, कोमल कश्यप निखिल कश्यप प्रियंका कश्यप उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन महिला नगर इकाई तखतपुर अध्यक्ष रमा कश्यप एवं आभार प्रदर्शन कु प्रियंका कश्यप ने किया