छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित नए चेहरे को मिलना देखा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस नई टीम में नए चेहरों को शामिल किया गया है। 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से किरण सिंह देव पुरान के साथ ही काम कर रहे थे इस दौरान टीम के कई सदस्य नई जिम्मेदारियों में चले गए केदार कश्यप मंत्री बने, अनुराग सिंहदेव को नई भूमिका मिली, संजय श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी दी गई और रामू रोहरा महापौर चुने गए जानकारी के अनुसार, टीम गठन से पहले संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, पार्टी प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विस्तृतचर्चा की गई यह बदलाव संगठन में नई रणनीति और तालमेल को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।