One bharat National news

भिलाई नगर 22 अगस्त 2025:- वैशाली नगर थाना के नये भवन का लोकार्पण 21 अगस्त गुरुवार को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति में विधायक के रिकेश सेन ने वैशाली नगर थाना भवन का औपचारिक उद्घाटन किया, दुर्ग जिले का वैशाली नगर थाना वर्षों से किराये के भवन में संचालित होता रहा है। अब यह थाना अपने भवन में आज से कार्य प्रारंभ हो गया है इस अवसर पर विधायक के रिकेश सेन ने फीता काटकर नए भवन का औपचारिक लोकार्पण किया इस दौरान विधायक ने रोजनामचा में शुभकामना संदेश लिखकर हस्ताक्षर किए।


इस अवसर पर दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी,वैशाली नगर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अदानी, अन्य पुलिसकर्मी ,भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा गुप्ता ,त्रिलोचन सिंह , अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।