संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से मस्तूरी क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मिली 1.08 करोड़ की स्वीकृति

बिलासपुर, मस्तूरी/ मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। विधायक श्री दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से क्षेत्र के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों में अति आवश्यक मरम्मत कार्य एवं लेबर रूम निर्माण हेतु शासन द्वारा कुल लगभग ₹1 करोड़ 08 लाख 48 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस स्वीकृति के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र रिसदा (₹12.51 लाख), ओखर (₹12.64 लाख), लोहसी (₹11.03 लाख), जोधरा (₹11.07 लाख), भरारी (₹11.21 लाख), पाराघाट (₹12.84 लाख), पंधी (₹12.50 लाख), कोकड़ी (₹12.26 लाख) एवं बोहारडीह (₹12.42 लाख) उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

इन कार्यों से ग्रामीण अंचलों में प्रसव सुविधा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं मूलभूत चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधायक श्री दिलीप लहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मस्तूरी विधानसभा के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।