नगपुरा मेला मैदान में कल से बेलतरा महोत्सव का आगाज.. सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी  प्रस्तुति.. शामिल होंगे डिप्टी सीएम मंत्री और विधायक ..

One bharat national news

बिलासपुर /छत्तीसगढ़ के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के नागपुर मेला मैदान में बेलतरा महोत्सव का आगाज कल से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में इस वर्षों से परम्परागत रूप से लगने वाले नगपुरा मेला मैदान में बेलतरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो कल यानी 16 जनवरी से लगने वाले मेला में इस बार बहुत ही खास होने वाला है इस मेले में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन, एस ई सी एल एवं एन टी पी सी सीपत के सहयोग से आयोजित होने वाले महोत्सव में जिले के छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सीएम मंत्री सहित जिले के विधायक महोसव को सम्बोधित करेंगे

यह मेला महोत्सव 16,17 और 18 जनवरी को तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा ,महोत्सव के प्रथम दिवस 16 जनवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भक्ति और जसगीत गायिका अल्का चन्द्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी,,,जिसमे छत्तीसगढ़ शासन मे मंत्री राजेश अग्रवाल बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सुशांत शुक्ला राजा पांडे राजेश सूर्यवंशी जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष राम कुमार कौशिक जिला पंचायत में सभापति अनुसुइया जागेन्द्र कश्यप बतौर अतिथि शामिल होंगे द्वितीय दिवस 17 जनवरी को लोक गायक अनुराग शर्मा और प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के कार्यक्रम किये जायेंगे

जिसमें अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक विधायक सुशांत शुक्ला, ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला हरीश दुहान अध्यक्ष सह निदेशक एस ई सी एल विक्रम सिंह उपाध्यक्ष बिल्हा ब्लॉक एवं चौथे दिवस 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ फ़िल्म अभिनेता गायक और विधायक अनुज शर्मा अपने आरुग बैण्ड के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे वहीं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक डॉ .हिलेन्द्र ठाकुर अपने कलाकारों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति देंगे जिसमें अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ शासन में डिप्टी सीएम अरुण साव तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह विधायक सुशांत शुक्ला कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव बिलासपुर महापौर पूजा विधानी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सन्दीप अग्रवाल प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर निगम बिलासपुर व स्वपन कुमार मण्डल मुख्य महाप्रबंधक एन टी पी सी सीपत शामिल होंगे कार्यक्रम की शुरूआत प्रत्येक दिन सायं 6 बजे से किया जाएगा महोत्सव की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है महोत्सव में ज़्यादा से ज्यादा लोगो का जुड़ाव हो इस दृष्टि से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया हैं!  मेले को देखने बेलतरा से लेकर आसपास के विधानसभा के लोग भी मेले को देखने आगे इसलिए यह मेल खास होने जा रहा है मेले को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *