राजस्थान में छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत.. पुलिस विभाग में शोक की लहर..

One bharat national news

मुंगेली/छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना में पदस्थ नंदलाल पैकरा का राजस्थान दौरे के दौरान सड़क हादसे में निधन हो गया। नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी भ्रमण पर राजस्थान गए हुए थे,इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ भ्रमण पर गए हुए थे। इस दौरान भरतपुर में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए और अपनी जान गंवा बैठे।

पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है।शासकीय कर्तव्य के तहत गुम इंसान की पता-साजी करने राजस्थान पहुँचे जरहागांव थाना में पदस्थ नंदलाल पैकरा का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में अधिकारी की मौत की खबर से मृतक के परिजनों, सह कर्मियों और शुभचिंतकों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई, मृतक थानेदार श्री पैकरा ने एक जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में अपने दायित्व और कर्तव्य का निर्वहन कर अपनी अलग पहचान बनाई उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *