अजित पवार का अंतिम संस्कार आज.. कई बड़े नेता होंगे शामिल..

One bharat national news

बिलासपुर (महाराष्ट्र)— बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन हो गया डिप्टी सीएम अजित पवार अपने सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ के साथ मुंबई से लगभग 8:00 बजे 8 सीटर चार्टर्ड विमान से रवाना हुए थे उनका कार्यक्रम कई जगहों पर बैठकों के लिए तय था सुबह 8:45 पर लैंडिंग से ठीक पहले विमान हादसे का शिकार हो गया और पूरी तरह आग में जलकर खाक हो गया घटना में डेड बॉडी को रिकवर कर अस्पताल भेजा जा रहा है यह विमान अजीत पवार का निजी विमान बताया जा रहा है इस दुर्घटना में न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को गहरा दुख और शोक में डूबा दिया है अजीत पवार के निधन पर छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं ने जताया शोक, नेताओं ने इसे अपूर्णीय क्षति बताई,

राज्य सरकार ने घटना के बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। नागरिक उड्डयन से जुड़ी एजेंसियां विमान हादसे की जांच में जुटी हुई हैं, वहीं स्थानीय पुलिस ने भी आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इस दुखद घटना ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों बल्कि आम जनता को भी गहरे शोक में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *