अखिल भारतीय हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष बने उत्कर्ष सिंह गरेवाल, सभी ने दी बधाई..

संवाददाता रमेश यादव की रिपोर्ट

अखिल भारतीय हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष बने उत्कर्ष सिंह गरेवाल, सभी ने दी बधाई.



अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत योगी राजकुमार नाथ के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे की अनुशंसा पर संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। तत्काल प्रभाव से संगठन महामंत्री गणेश तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उत्कर्ष सिंह गरेवाल को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त एवं मनोनीत किया गया।

इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उत्कर्ष सिंह गरेवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई तथा गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्कर्ष सिंह गरेवाल लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करते आ रहे हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय हिंदू परिषद और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से कार्य करेगी।



नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत योगी राजकुमार नाथ, प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे एवं संगठन महामंत्री गणेश तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह नियुक्ति से प्रदेश सचिव सूरज वाधवानी,प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल दुसेजा,प्रदेश सह मंत्री अनिल मलघानी,कर्नल चंद्र मांगतानी ,गिरीश  एवं जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ,मोंटी वर्मा ,सुमीत यादव,रितेश शर्मा  ने विशेष बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी और आगे की रणनीति के बारे म जल्द से जल्द बैठक करने की सहमति हुई, सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत योगी राजकुमार नाथ योगी ,अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक पांडेय,एवं संगठन महा मंत्री गणेश तिवारी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *