शिवा कटारिया बने भाजयुमो पूर्व मण्डल कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा बेलतरा..सक्रियता का मिला पुरस्कार, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार..

One bharat national news

शिवा कटारिया बने भाजयुमो पूर्व मण्डल कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा बेलतरा..सक्रियता का मिला पुरस्कार
बिलासपुर/बेलतरा। भारतीय जनतापार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन में निरंतर सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए शिवा कटारिया को बेलतरा विधानसभा के पूर्व मण्डल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शिवा कटारिया पूर्व से ही संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता के माध्यम से संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति को युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर शिवा कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।




उन्होंने विशेष रूप से मण्डल अध्यक्ष पवन कश्यप एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुशान्त शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *