बेमेतरा जिले में बजरंगदल की अनूठी पहल, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच बांटा अपनापन..

संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट


बेमेतरा जिले में बजरंगदल की अनूठी पहल, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच बांटा अपनापन

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बजरंगदल की अनूठी पहल, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच बांटा अपनापन दिया मानवता, सेवा और संस्कार की मिसाल पेश करते हुए जिला वृद्धाश्रम में बुजुर्गजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। यह दृश्य इतना भावुक करने वाला था मानो बिछड़े हुए अपने वर्षों बाद फिर से मिल गए हों। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में खुशी के आंसू साफ दिखाई दे रहे थे, जैसे नाती-पोते और बेटों की कमी कुछ पल के लिए पूरी हो गई हो।
बजरंगदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनका आशीर्वाद लिया तथा उनके सुख-दुख साझा किए। इस सकारात्मक पहल ने समाज को यह संदेश दिया कि बुजुर्ग केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि समय और अपनापन भी चाहते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष  दुर्गेश पटेल,जिला उपाध्यक्ष अजय पटेल, जिला सह संयोजक हीरा वर्मा, तारकेश्वर पटेल (सरपंच ग्राम हथमुड़ी), छत्रपाल पटेल, अर्जुन पटेल,रोशन पटेल,अतुल वर्मा,गोपाल पटेल,समाज सेविका गीतांजलि राजपूत केशव चौहान,हरीश चौहान, रोमन पाण्डेय  सहित अन्य साथी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ बजरंगदल ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि यदि आप आर्थिक सहयोग नहीं कर सकते, तो कम से कम अपना कुछ समय निकालकर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात जरूर करें। कभी-कभी कुछ पल का अपनापन किसी के जीवन में नई खुशी भर देता है।“सेवा ही संगठन, संस्कार ही पहचान”  छत्तीसगढ़ बजरंगदल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *