One bharat national news

Delhi दिल्ली। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उनके होमग्राउंड पर मुकाबले में मजबूत बढ़त बना ली है। रणनीतिक ब्रेक तक CSK जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है और टीम को अंतिम 16 गेंदों में सिर्फ 1 रन की जरूरत रह गई है। आखरी बॉल में चौका मार के जीता चेन्नई दिल्ली की पारी के दौरान गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा, जहां Mitchell Starc की गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों ने कुछ मौके बनाए, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। 16वें ओवर में कार्तिक शर्मा और संजू सैमसन ने कुछ अहम रन जोड़े, जिससे स्कोर को सहारा मिला।

जिम्मेदारियां से खेलते हुए कार्तिक शर्मा ने स्टार्क की गेंदों पर शानदार शॉट्स खेले, जिसमें एक बेहतरीन इनसाइड-आउट ड्राइव से लगाया गया चौका और कवर के ऊपर से खेला गया आकर्षक शॉट शामिल रहा। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरे मैच में दबाव में नजर आई और तेज रन बनाने की कोशिश के बावजूद गेंदबाजी आक्रमण पर नियंत्रण नहीं रख सकी। CSK की सधी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग ने बीच के ओवरों में मैच पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।
CSK- 159/2 (17.3 ओवर)
DC- 155/7 (20 ओवर)
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन।
रणनीतिक ब्रेक से पहले ही मैच लगभग समाप्ति की ओर पहुंच चुका था और अब CSK जीत से सिर्फ एक कदम दूर है। दिल्ली की टीम अपने घरेलू मैदान में एक और बड़ी हार हुआ है।