बिलासपुर पुलिस में विभाग में बड़ा फेरबदल: कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव..

संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

बिलासपुर पुलिस में विभाग में बड़ा फेरबदल: कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

बिलासपुर/ बिलासपुर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) बिलासपुर द्वारा निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। जनहित और पुलिसिंग को मजबूत करने के दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में तीन प्रमुख निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

प्रमुख स्थानांतरण विवरण:

निरीक्षक किशोर केंवट: थाना सिरगिट्टी से स्थानांतरित कर उन्हें शहर के महत्वपूर्ण थाना सिविल लाइन की कमान सौंपी गई है।
निरीक्षक अभय सिंह बैस: वर्तमान में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सरकंडा कार्यालय में पदस्थ श्री बैस को अब थाना प्रभारी सिरगिट्टी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक सुमत राम साहू: थाना सिविल लाइन से हटाकर उन्हें नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में नई प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *