One bharat national news
दुर्ग/छत्तीसगढ़ के दुर्ग- जिले के कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-4 में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। एक मकान में अचानक आग लगने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसा इतना भयावह था कि घर में मौजूद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक धमाके के बाद फैली आग
बताया जा रहा है कि कुम्हारी स्थित एक मकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई. आग इतनी तेजी से भड़की कि घर के अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके. कुछ ही देर में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया,

सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की टीम, कुम्हारी थाना पुलिस तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF कमांडेंट नागेंद्र सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
अनिल वैष्णव (45 वर्ष)
चांदनी वैष्णव (18 वर्ष)
लक्ष्मी वैष्णव (20 वर्ष)
गोपिका वैष्णव (1 वर्ष)
पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि विस्फोट और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।