संवाददाता रमेश यादव की खास रिपोर्ट

बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि में विनोबा नगर दुर्गा उत्सव समिति बिलासपुर में योग आयोग के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह व साथियों ने दुर्गा मां की पूजा अर्चना आरती कर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेश वासियों की सुख – शांति समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की और आशीर्वाद लिया। रविन्द्र सिंह ने दुर्गा पंडाल में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही आरती पश्चात मां का आशीर्वाद प्राप्त कर भोग ग्रहण किए।

इस अवसर पर जगत जननी मां दुर्गा से श्री सिंह जी ने प्रदेश के खुशहाली व सभी भक्तों के सुख शांति समृद्धि लिये प्रार्थना किये। मां अंबे के इस पूजन में समिति के बी सी गोलदार जीवन घोष सुब्रत बनर्जी राहुल दुबे संगीत मोईत्रा अशोक बोस बारीक विश्वास स्मिता मोइत्रा सीमा सिंह ठाकुर आशीष मजूमदार राघवेंद्र सिंह प्रशांत पांडेय संदीप मिश्रा दिलीप साहू संजय दवे संतोष चौहान बबलू केसरवानी प्रवीण बर्डे दीपक मजूमदार यश सिंह पलक मोहन आदि उपस्थित थे।